एनएसयूआई राजस्थान द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु “युवाओं का युद्ध – ड्रग्स के विरुद्ध” नशामुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत “छात्र संवाद” कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जगतपुरा, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री सचिन पायलट जी रहे।
इस अवसर पर सचिन पायलट जी ने कहा कि
“नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला करता है। युवा यदि जागरूक हों और नशे से दूर रहें तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। हमें मिलकर नशे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करना होगा।”
“आज नशा युवाओं की ऊर्जा, सोच और सपनों को खत्म कर रहा है। एनएसयूआई इस बुराई के खिलाफ हर कॉलेज, हर विश्वविद्यालय और हर गांव तक पहुंचेगी। हम युवाओं को यह विश्वास दिलाते हैं कि नशा नहीं, शिक्षा, संघर्ष और संगठन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और युवाओं को साहस के साथ नशे को ‘ना’ कहना होगा।”
कार्यक्रम के अंत में विनोद जाखड़ ने पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमूह को नशा न करने की शपथ दिलाई।
इस दौरान विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्री के. राम बगेडिया जी,, विधायक मनीष यादव जी, प्रशांत शर्मा जी, डीसी बैरवा जी, श्री पीतराम काला जी विधायक एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया जी, जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा जी, पूर्व विधायक जी. आर. खटाना जी, राकेश पारीक जी, श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी पीसीसी सचिव इमराम कुरैशी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय प्रशासन उपस्थित रहे ।