जयपुर।
आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फॉर वीमेन, जयपुर में पैरेंट-टीचर मीटिंग (पी.टी.एम.) का आयोजन किया गया। पी.टी.एम. का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार तथा समग्र विकास पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना रहा।
इस बैठक में महाविद्यालय के सभी सेमेस्टर की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान छात्राओं के शैक्षणिक स्तर, परीक्षा परिणाम, कमजोर विषयों, अध्ययन संबंधी चुनौतियों तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिससे उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार किया जा सका।
पी.टी.एम. के दौरान अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं प्रश्न भी रखे तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण एवं छात्रा-केंद्रित प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम सकारात्मक एवं सार्थक संवाद के साथ संपन्न हुआ।




