जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्रीजी महाराज ने चिरायु कैंसर इंस्टीट्यूट का किया भव्य उद्घाटन

 


जयपुर: कालवाड़ रोड स्थित चिरायु हॉस्पिटल में आज अत्याधुनिक चिरायु कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने किया। इस अवसर पर रेडिएशन थेरेपी के लिए नवीनतम स्वदेशी लीनियर मशीन का पूजन भी किया गया।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने महाराज जी का स्वागत करते हुए पैर धोकर पूजन किया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. मनोज चौधरी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डायरेक्टर मंजू चौधरी और डॉ. निक्की पुनिया ने महाराज को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि श्रीजी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कदम पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस स्वदेशी मशीन से गरीब से गरीब मरीज का भी इलाज संभव होगा।


चिरायु हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि कैंसर के इलाज के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से यह उच्च तकनीक मशीन स्थापित की गई है, जो कालवाड़ रोड पर पहली है।


विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि हॉस्पिटल ने हमारे धाम के पास विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं और आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज भी प्रदान कर रही है, जो आम जनता के लिए बड़ी राहत है।



चेयरमैन डॉ. मनोज चौधरी ने कहा, "कैंसर मरीजों को जल्द ही राहत मिलेगी और वे ठीक होकर अपने घर लौटेंगे। श्रीजी महाराज के कर कमलों से इंस्टीट्यूट का उद्घाटन होना हमारे लिए गर्व की बात है।"

इस अवसर पर हॉस्पिटल के डॉ. विजय खीचड़, अनिता खीचड़, घुमंतु महानगर संयोजक राकेश कुमार शर्मा, आध्यात्मिक चिकित्सक आचार्य तरुण कुमार, समाजसेवी प्रवीण शर्मा, न्यूमेरोलॉजिस्ट महान शर्मा, जाट महासभा के राजाराम मील, सैंकड़ों जनप्रतिनिधि, निम्बार्क परीकर और हॉस्पिटल स्टाफ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया।

Previous Post Next Post