No title



मुख्यमंत्री के प्रयास धरातल पर: ग्राम उत्थान शिविर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ

जयपुर, 04 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीणों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों की पहल सराहनीय परिणाम दे रही है। 23 जनवरी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शुरू हुए इन शिविरों में अब तक 77 लाख से अधिक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

इन शिविरों में किसान, पशुपालक, महिला एवं श्रमिक सहित विभिन्न वर्गों को एक ही छत के नीचे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इससे प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी कम हुई है और आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण राजस्थान की दिशा में मजबूत कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्य आँकड़े और उपलब्धियाँ:

अब तक 1,512 शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को राहत दी गई।

13 लाख 91 हजार से अधिक लोग इन शिविरों में शामिल हुए, जिसमें 9 लाख 17 हजार पुरुष और 4 लाख 12 हजार महिलाएं शामिल हैं।

प्रत्येक शिविर में 13 विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।

किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष प्रावधान:

किसानों को 98,299 सॉइल हेल्थ कार्ड और 55,886 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।

मंगला पशु योजना के तहत 92,000 पशुपालकों का पंजीकरण, 5,11,000 पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा और 77,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया।

अन्य योजनाएँ और जागरूकता:

किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के ऋण आवेदन, नए कस्टम हायरिंग सेंटर्स के आवेदन, पीएम सूर्य घर योजना और फार्मर रजिस्ट्री सहित कई योजनाओं में ग्रामीणों को लाभ पहुँचाया जा रहा है।

कृषि, डेयरी, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा और राजस्व जैसे विभिन्न विभागों की सेवाएं भी शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ग्राम उत्थान शिविर – दूसरा चरण:

5 से 9 फरवरी तक शिविरों का दूसरा चरण आयोजित होगा। प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में आमजन मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के आवेदन, पंजीकरण और समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आमजन से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ।

Previous Post Next Post