वूशू खेल के विकास पर मंथन, भूपेंद्र सिंह बाजवा और हीरानंद कटारिया ने गजेंद्र सिंह शेखावत से की शिष्टाचार भेंट

 

नई दिल्ली: 

नई दिल्ली। भारतीय वूशू संघ के चेयरमैन एवं भारतीय ओलंपिक संघ के एग्जीक्यूटिव मेम्बर भूपेंद्र सिंह बाजवा और भारतीय वूशू संघ के उपाध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।


मुलाकात के दौरान वूशू खेल के विस्तार, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने सहित अन्य खेलों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को खेल प्रोत्साहन और समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous Post Next Post