ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान को स्वर्ण

 


जयपुर। 9 से 14 फरवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज महिला कबड्डी चैंपियनशिप में राजस्थान सिविल सर्विसेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

कृषि विभाग में कार्यरत खिलाड़ी सोनू यादव ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बेस्ट प्लेयर) भी चुना गया।


आज जयपुर में कृषि विभाग में सोनू यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभाग के संस्थापक अधिकारी केदार लाल मीणा तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी विनीता यादव के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोनू यादव का माला एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।



इस अवसर पर सभी ने सोनू यादव के खेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि विभाग के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन कर गौरव प्रदान किया 

Previous Post Next Post