जयपुर में SBI जनरल इंश्योरेंस ब्रांच का उद्घाटन

 


जयपुर।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की जयपुर ब्रांच का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ नवीन चंद्र झा और एसबीआई जयपुर सर्किल के सीजीएम संदीप भटनागर ने रिबन काटकर और केक काटकर ब्रांच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एमडी और सीईओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि जयपुर ब्रांच के शुरू होने से स्थानीय ग्राहकों को बेहतर, तेज़ और भरोसेमंद बीमा सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि कंपनी का मुख्य फोकस डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने, आसान और तेज़ क्लेम सेटलमेंट तथा बीमा को आम लोगों तक पहुंचाने पर है।


नवीन चंद्र झा ने कहा कि आज के समय में जितना रोटी, कपड़ा और मकान जरूरी है, उतना ही जरूरी इंश्योरेंस भी है। इसी सोच के साथ कंपनी बीमा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है, ताकि समाज के हर वर्ग तक सुरक्षा और भरोसे का भाव पहुंच सके।





इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई और कहा कि एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर लगातार काम कर रही है और साइबर सेफ्टी को लेकर विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।


Previous Post Next Post