FOYDN के पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत, ताज़गी के साथ सामाजिक ज़िम्मेदारी का संदेश


 


जयपुर, 6 फरवरी।

पिछले चार वर्षों से रेस्टोरेंट, कैफे और होटलों को ताज़ी फल-सब्ज़ियों की आपूर्ति कर रही कंपनी FOYDN ने अपने पहले रिटेल स्टोर की शुरुआत की है। इस स्टोर के माध्यम से अब आम उपभोक्ताओं को सीधे ताज़ी, सुरक्षित और बिना कीटनाशक फल-सब्ज़ियाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

FOYDN अपनी उपज शहर के आसपास के स्थानीय किसानों से सीधे खरीदती है, जिससे उत्पादों की ताज़गी बनी रहती है और किसानों को उचित मूल्य व समर्थन मिलता है। अब तक जिस गुणवत्ता पर प्रोफेशनल किचन भरोसा करते रहे हैं, वही गुणवत्ता अब सीधे उपभोक्ताओं के घरों तक पहुँचेगी।



इस रिटेल स्टोर की शुरुआत के साथ कंपनी ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक उद्देश्य को भी जोड़ा है। स्टोर पर प्रतिदिन बची हुई ताज़ी फल-सब्ज़ियाँ किसी एनजीओ या ज़रूरतमंद लोगों को दान की जाएँगी, जिससे भोजन की बर्बादी रोकी जा सके और समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुँचाई जा सके।

कंपनी के संस्थापक उपेन्द्र भारद्वाज ने कहा,

“हमारा उद्देश्य हमेशा से सुरक्षित, ताज़ी और बिना कीटनाशक फल-सब्ज़ियाँ उपलब्ध कराना और स्थानीय किसानों को सशक्त बनाना रहा है। इसके साथ-साथ समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाना भी हमारी प्राथमिकता है।”

कंपनी के बारे में

FOYDN एक उभरता हुआ फल-सब्ज़ी स्टार्टअप है, जो पिछले चार वर्षों से स्थानीय किसानों से प्राप्त ताज़ी और सुरक्षित उपज की सप्लाई रेस्टोरेंट, कैफे और होटलों को कर रहा है। अब कंपनी रिटेल स्टोर के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं से जुड़कर गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद सेवा प्रदान कर रही है।

Previous Post Next Post