जयपुर। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Malaika Arora ने बुधवार, 25 मार्च को पिंकसिटी जयपुर में सी-स्कीम स्थित पृथ्वीराज रोड पर प्रताप संस हैरिटेज के भव्य शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फैशन और ग्लैमर का खास माहौल देखने को मिला, जहां शहर की कई जानी-मानी हस्तियां और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद रहे।
शोरूम उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मलाइका अरोड़ा ने जयपुर के प्रति अपने विशेष लगाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि जयपुर उनके पसंदीदा शहरों में से एक है और यहां आकर प्रताप संस हैरिटेज के नए शोरूम का उद्घाटन करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि यह शोरूम जयपुरवासियों, विशेष रूप से महिलाओं के लिए एक बेहतरीन फैशन डेस्टिनेशन साबित होगा, जहां उन्हें हेरिटेज लुक के साथ आधुनिक डिज़ाइनों का शानदार कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलेगा।
![]() |
कुल मिलाकर, प्रताप संस हैरिटेज का यह नया शोरूम जयपुर के फैशन प्रेमियों के लिए एक नए और आकर्षक शॉपिंग हब के रूप में उभरकर सामने आया है, जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।








