जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय की महिला मुक्केबाज़ों ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 9 मार्च से 14 मार्च 2026 तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाज़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में खुशी पूनिया ने 80 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही तीन महिला खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। इनमें खुशी पूनिया (80 किग्रा), काशिश वर्मा (70 किग्रा) तथा भावना यादव (80 किग्रा) शामिल हैं।
खेल मंडल की सचिव डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस प्रतियोगिता में कोच विजय टेलर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. अल्पना कटेजा ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
