होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान और जयपुर होटल एसोसिएशन का विशेष कैंप, प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट के लिए मिली राहत

 

जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप राजस्थान सरकार के प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों होटल व्यवसायियों ने भाग लेकर योजना का लाभ उठाया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा सर्टिफिकेट के लिए 31 मार्च 2026 तक “विशेष छूट योजना” लागू की गई थी। इसी योजना का लाभ अधिक से अधिक होटल व्यवसायियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का संचालन प्रदूषण विभाग के साउथ रीजनल ऑफिसर विवेक गुप्ता एवं नॉर्थ रीजनल ऑफिसर पूजा की देखरेख में किया गया, जहां व्यवसायियों को सर्टिफिकेट से संबंधित प्रक्रियाओं में सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव रणविजय सिंह, जयपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप तिवारी एवं सचिव विपुल मेनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

आयोजकों ने इस पहल के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से उद्योग जगत को राहत मिलती है और नियमों के पालन को बढ़ावा मिलता है।

Previous Post Next Post