जयपुर। वैशाली नगर स्थित केसरबाग में Rajput Sabha जिला इकाई द्वारा स्वागत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन महिला सशक्तिकरण की थीम पर किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही पहली बार महिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन भी किया गया।
समारोह के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रोफेशनल अधिकारियों व कर्मचारियों, वरिष्ठजनों तथा विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह जी रहे। विशिष्ट अतिथियों में ग्लोबल पीस फाउंडेशन से मेघराज रॉयल, आईपीएस कमल शेखावत, आईपीएस संदीप चौहान, उद्योगपति सुमेर सिंह शेखावत, महामंत्री धीर सिंह, जिला इकाई अध्यक्ष महेंद्र प्रताप तथा महामंत्री मोहन सिंह उपस्थित रहे। महिला कार्यकारिणी से विनीता शेखावत और मधु राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस अवसर पर जिला इकाई में पहली बार महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसे समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में फाग उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

.jpg)