16 साल की अव्याना मेहता बनीं क्लाइमेट चेंज की नई आवाज, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दिखा दम - जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 की सबसे कम उम्र की वक्ताओं में शामिल - ‘द एफर्ट’ पुस्तक की लेखिका

 


जयपुर

जयपुर की 16 वर्षीय अव्याना मेहता देश की उभरती हुई युवा क्लाइमेट चेंजमेकर के रूप में तेजी से पहचान बना रही हैं। वह एक लेखिका, सोशल एंटरप्रेन्योर और एनवायरमेंटल एडवोकेट हैं, जो कम उम्र में ही बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही हैं।

अव्याना ‘प्लास्टिक2बिल्ड’ की संस्थापक हैं, जो एक युवा-नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है और 17 से अधिक स्थानों पर सक्रिय है। इस पहल के जरिए अब तक 3,000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक का पुनः उपयोग किया जा चुका है, साथ ही 150 से अधिक वॉलंटियर्स को जोड़ा गया है।

उनकी पहली पुस्तक ‘द एफर्ट’ में उन्होंने सस्टेनेबल व्यवसायों और गैर-सरकारी संगठनों की प्रेरणादायक कहानियों को सीईओ और चेंजमेकर्स के साथ संवाद के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।

अव्याना ‘सस्टैनिफाई360’ नामक पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं। इसके अलावा वह ‘प्लास-स्टिक’ रिसर्च पहल का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें इमली-आधारित फिल्टर विकसित किए जा रहे हैं, जो पानी से माइक्रोप्लास्टिक हटाने में मददगार हैं। साथ ही, वह ‘ग्रीनलिंक’ नामक सस्टेनेबिलिटी कंसल्टेंसी के जरिए विभिन्न संस्थानों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने में सहयोग कर रही हैं।

ट्रिनिटी-सर्टिफाइड ओपेरा और वायलिन परफ़ॉर्मर अव्याना अपनी रचनात्मकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नई पीढ़ी की पर्यावरण-जागरूक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रही हैं। उनका कार्य यह दर्शाता है कि बदलाव लाने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती।

गौरतलब है कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में वह सबसे कम उम्र की वक्ताओं में शामिल रहीं और ‘क्लाइमेट एक्शन एंड एनर्जी ऑल्टरनेटिव्स’ सत्र में प्रमुख विचारकों के साथ अपने विचार साझा किए।

Previous Post Next Post