राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश अधिवेशन सम्पन्न

 


जयपुर। राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन का प्रदेश अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें सार्वजनिक बिजली उद्योग और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन में आगामी कार्यकाल के लिए 53 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

अधिवेशन में दीपेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष, गोवर्धन लाल मीना को कार्यकारी अध्यक्ष और मुकेश गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रामस्वरूप मीना, अब्दुल हसीब अल्वी, गजराज सिंह, हरिलाल, आरके मीना और विद्याधर मीना को उपाध्यक्ष बनाया गया।



वहीं रोशन लाल मीना को संयुक्त महासचिव, हरिराम महावर को कोषाध्यक्ष तथा संजय मीना, योगिता मीना, पवन डूडी, शिवकांत शर्मा, राहत परवेज, केआर मीना, वेदप्रकाश अवस्थी, राजेश कुमार मीना, अंकित कुमार, लाला मीना, बलवीर सिंह, प्रदीप लेगा और संतोष ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 28 सदस्यों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

अधिवेशन का उद्घाटन एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज के महासचिव मोहन शर्मा ने विद्युत संशोधन बिल के संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एटक के प्रदेश अध्यक्ष एमएल यादव और प्रदेश महासचिव कुणाल रावत ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में करीब 400 बिजली कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान बीकानेर के महासचिव एवं राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध गायक-कवि देवी लाल महिया ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग भी दिया।

Previous Post Next Post