जयपुर
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में क्यूरेटेड डिज़ाइन और डेकोर एग्जीबिशन ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ के चौथे संस्करण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एग्जीबिशन प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों, डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट्स के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजन जयपुर को डिजाइन और क्रिएटिविटी के उभरते हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रदर्शनी 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है, जहां कला प्रेमी इन कृतियों को करीब से देख सकते हैं। साथ ही प्रदर्शनी के दौरान निःशुल्क समूह आर्ट वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य लोगों को कला से जोड़ना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
कलाकार वर्षा तनेजा का मानना है कि कला केवल चित्रों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो व्यक्ति को अपने भीतर और प्रकृति के करीब ले जाता है।



