आरआईसी में ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ एग्जीबिशन, ‘पिल्लीकोठी’ समेत भारतीय शिल्प को मिला मंच

 

जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में क्यूरेटेड डिज़ाइन और डेकोर एग्जीबिशन ‘नाईन डॉट स्क्वायर्स’ के चौथे संस्करण का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एग्जीबिशन प्रदेश के शिल्पकारों, कारीगरों, डिजाइनर्स और आर्किटेक्ट्स के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजन जयपुर को डिजाइन और क्रिएटिविटी के उभरते हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एग्जीबिशन में फर्नीचर, सिरेमिक्स, फैब्रिक्स, फर्निशिंग्स, कलेक्टिबल आर्ट और इंस्टॉलेशंस का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही आर्ट थैरेपी गतिविधियां और डिजाइन-शिल्प आधारित वर्कशॉप्स भी विजिटर्स के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं।

इसी एग्जीबिशन में ‘पिल्लीकोठी’ जैसे ब्रांड भी अपनी खास पहचान के साथ शामिल हैं। छोटे शहर शिमला की भावनाओं और परंपराओं से प्रेरित पिल्लीकोठी भारतीय शिल्प को आधुनिक घरों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।


ब्रांड की संस्थापक ने हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में जाकर स्थानीय कारीगरों के साथ काम किया है। पिल्लीकोठी के तहत कालीन, कुशन और फैब्रिक्स जैसे होम टेक्सटाइल्स तैयार किए जाते हैं, जिनमें पारंपरिक कला और आधुनिक डिज़ाइन का सुंदर मेल देखने को मिलता है। हर उत्पाद अपने साथ एक कहानी समेटे हुए है।

इस तरह यह एग्जीबिशन न केवल डिजाइन और डेकोर का मंच है, बल्कि भारतीय शिल्प और कारीगरों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण जरिया भी बन रहा है।


Previous Post Next Post