जयपुर, 12 अप्रैल (रविवार) — राजस्थान की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित ब्यूटी प्रतियोगिता मिस राजस्थान 2026 के 28वें संस्करण का पहला ग्रैंड ऑडिशन जयपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऑडिशन में प्रदेशभर से 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों, गांवों और ढाणियों की युवतियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी ब्यूटी, कॉन्फिडेंस, फैशन ztuसेंस और रैंप पर कैटवॉक के जरिए जजेज को प्रभावित किया। खास बात यह रही कि प्रतिभागियों को सपोर्ट करने उनके परिजन पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे, जिससे आयोजन में राजस्थान की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली।
जूरी पैनल में निमिषा मिश्रा, जैस्मीन राणा, ट्विंकल पुरोहित, मीनाक्षी, ऋषिता, हीना ठाकुर, अदिति शर्मा, औरा विरमानी, दिशा भट्ट, अदिति ब्राह्मभट्ट तथा हर्षिका बत्रा शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
चयनित 28 फाइनलिस्ट को एक महीने तक फ्री ग्रूमिंग सेशन दिए जाएंगे, जिसमें उन्हें पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और फैशन इंडस्ट्री की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे बड़े मंचों पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर सकें।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला
जयपुर में आयोजित मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर से आई युवतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह मंच उनके लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का एक बड़ा अवसर है।
ऑडिशन में शामिल गर्ल्स में आत्मविश्वास और जुनून साफ नजर आया। सभी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद एक्साइटेड दिखीं और अपने-अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह फोकस्ड नजर आईं।
दीपांशी तिवारी ने बताया की मैं मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर की रहने वाली हूँ, मेरी परवरिश गुजरात में हुई है और वर्तमान में मैं जयपुर में रह रही हूँ। मैं पेशे से एक आर्किटेक्ट और मॉडल हूँ, और अपने हर काम में क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का संतुलन बनाए रखने में विश्वास रखती हूँ।
मैंने अपनी आर्किटेक्चर की पढ़ाई CODE, Vivekananda Global University से पूरी की है। आर्किटेक्चर ने मुझे इनोवेटिव और डिटेल-ओरिएंटेड बनना सिखाया है, वहीं मॉडलिंग ने मुझे आत्मविश्वास और ग्रेस के साथ खुद को प्रस्तुत करना सिखाया है।
मुझे अपना समय नई-नई स्किल्स सीखने और अपनी क्रिएटिविटी को लगातार बेहतर बनाने में लगाना पसंद है। मेरा मानना है कि असली विकास तभी होता है जब हम खुद को हर दिन बेहतर बनाने की कोशिश करें।
एक आर्किटेक्ट के रूप में मेरा लक्ष्य सिर्फ खूबसूरत इमारतें डिजाइन करना नहीं है, बल्कि एक बेहतर और सस्टेनेबल भविष्य का निर्माण करना है। मेरा विश्वास है कि डिजाइन समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ग्रेस, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता के साथ मैं अपने देश के बेहतर भविष्य के लिए योगदान देना चाहती हूँ। मैं खासकर छोटे शहरों और कस्बों की लड़कियों को प्रेरित करना चाहती हूँ कि वे बड़े सपने देखें और खुद पर विश्वास रखें।
मेरे लिए मिस राजस्थान सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां मैं अपनी पहचान, आत्मविश्वास और उद्देश्य को प्रस्तुत कर सकती हूँ। यह मेरे लिए आज की मजबूत, स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने का अवसर है।
मिली जाखड़ ने बताया की मेरी उम्र 23 वर्ष है और मैं राजस्थान के नीम का थाना, सीकर से हूँ। वर्तमान में मैं जयपुर में रहकर भवानी निकेतन से एम.एससी. की पढ़ाई कर रही हूँ।मैं एक ऐसी व्यक्ति हूँ जो लगातार खुद को बेहतर बनाने में विश्वास रखती है। मुझे नई-नई चीजें सीखना, अपने व्यक्तित्व को निखारना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना पसंद है।
मिस राजस्थान के साथ मेरा यह चौथा प्रयास है, और इस सफर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है — धैर्य, आत्मविश्वास और खुद पर विश्वास रखना। हर बार मैंने खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की है और यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
निकिता सोनी ने बताया मैं 20 वर्ष की हूँ। मेरे दिल में एक मजबूत जुनून है कि मैं एक प्रोफेशनल मॉडल बनूं और अपने सपनों को साकार करूं।मेरा पालन-पोषण काठमांडू, नेपाल में हुआ है, लेकिन मेरी जड़ें राजस्थान से जुड़ी हुई हैं, जो मुझे अपनी संस्कृति और पहचान से हमेशा जोड़े रखती हैं।
मैं एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी हूँ। मेरे अंदर कई तरह की स्किल्स हैं — मैं एक डांसर हूँ, योगा प्रैक्टिस करती हूँ, एक आर्टिस्ट हूँ, कोरियोग्राफर हूँ, एंकरिंग का अनुभव रखती हूँ, मॉडलिंग करती हूँ और एक्टिंग भी मेरा जुनून है। इसके साथ ही मैं Apex University में फार्मेसी की स्टूडेंट भी हूँ।
जयपुर की सृष्टि दुबे ने बताया कि वर्तमान में एक आईटी कंपनी में कार्यरत हूँ।अपने कॉलेज के दौरान मैंने मॉडलिंग इवेंट्स में सक्रिय रूप से भाग लिया, जहाँ मैंने कई टाइटल्स जीते और मुझे मिस CS का खिताब भी मिला।
इन अनुभवों ने मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने और मेरी पर्सनालिटी को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेरे शौक डांसिंग और मॉडलिंग हैं, जिनके माध्यम से मैं अपनी क्रिएटिविटी और एक्सप्रेशन को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाती हूँ।
मेरे लिए मिस राजस्थान 2026 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ मैं अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व को प्रस्तुत कर सकती हूँ और खुद को एक नए स्तर पर ले जा सकती हूँ।
भीलवाड़ा की सहेज कौर ने बताया भविष्य में कंपनी सेक्रेटरी बनने की आकांक्षा रखती हूँ।डांसिंग मेरा जुनून है, और बैडमिंटन खेलना मुझे खुशी के साथ-साथ अनुशासन और संतुलन सिखाता है।
लेकिन अगर कोई एक चीज मुझे परिभाषित करती है, तो वह है मेरी resilience — हर परिस्थिति में गिरकर फिर से उठ खड़े होने की ताकत।
मॉडल बनना मेरा बचपन का सपना था, लेकिन कुछ पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मुझे इस सपने से दूर होना पड़ा।फिर भी, कहीं न कहीं वह सपना मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहा।और आज, मिस राजस्थान 2026 जैसे मंच पर खड़ी होकर, मैं सिर्फ एक सपना नहीं जी रही हूँ — मैं खुद को फिर से पा रही हूँ।
मेरे लिए मिस राजस्थान 2026 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सपना है — एक ऐसा मंच जहाँ मैं खुद को साबित करना चाहती हूँ।
मैं इस खिताब को जीतकर अपने राज्य का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना चाहती हूँ और अपने परिवार व राजस्थान का नाम रोशन करना चाहती हूँ।
मेरा नाम अनमोल कंवर है। मैं 18 वर्ष की हूं और जयपुर शहर से हूं। में मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन के लिए जयपुर आई हूं और अपने सपने को पूरा करने की दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।मेरा सपना है कि मैं राजस्थान का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करूं और अपने राज्य का नाम गर्व से ऊंचा करूं।मुझे मॉडलिंग का शौक है, क्योंकि इसके माध्यम से मैं खुद को अभिव्यक्त कर पाती हूं और अपने कॉन्फिडेंस व पर्सनैलिटी पर लगातार काम करती हूं।मैं एक एनसीसी कैडेट भी हूं, जिसने मुझे अनुशासन, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ खुद को प्रस्तुत करना सिखाया है।
मैंने बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई पूरी की है और मेरा मानना है कि हर दिन खुद को बेहतर बनाना ही असली सफलता है।
मैं इस प्लेटफॉर्म को लेकर बेहद उत्साहित हूँ और मिस राजस्थान 2026 जैसे मंच पर आकर अपने टैलेंट और आत्मविश्वास को प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार हूँ।
जयपुर की कृतिका ने बताया कि मैं एक कॉन्फिडेंट और एंबिशियस पर्सन हूँ, जिसकी रुचि फैशन, मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग में है।मेरा मानना है कि असली खूबसूरती सिर्फ चेहरे में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सोच में होती है। मैं ग्रेस के साथ स्ट्रेंथ को कैरी करने में विश्वास रखती हूँ। मेरे लिए मिस राजस्थान 2026 एक ऐसा मंच है, जहां मैं अपनी पर्सनालिटी, सोच और आत्मविश्वास को प्रस्तुत कर सकती हूँ।
फाइनल राउंड में इन 28 प्रतिभागियों में से एक को मिस राजस्थान-2026 का खिताब दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, यह ब्यूटी पेजेंट अब फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों की युवतियां भी अपने सपनों को साकार कर रही हैं।
कार्यक्रम में पवन गोयल, मुदित शर्मा, आलोक शर्मा, मुकेश माथुर, ज्योति खंडेलवाल, संदीप जैन, वासु जैन, दर्पण कुमार, राघव गोयल, सौम्यता मिश्रा, ऋषभ शर्मा और अरशद हुसैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि बदलते समय के साथ फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के प्रति युवतियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और अभिभावकों का सहयोग भी अब खुलकर सामने आ रहा है। यही कारण है कि हर वर्ष ऑडिशन में प्रतिभागियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।




















.jpg)
















