इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो 2026 में कला, संस्कृति और फैशन का संगम, प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक

 


जयपुर। प्रकृति फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इनफिनिटी कल्चर एंड ग्लैमर शो 2026 में भारतीय कला, संस्कृति और आधुनिक फैशन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, फैशन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।











फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने गीत-संगीत की मधुर धुनों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं आकर्षक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की झलक पेश की।









कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लीगल सेल के नेशनल जनरल सेक्रेटरी राजवीर सिंह ग्रेवाल एवं सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विराट की संरक्षक निर्मला जैन बैराठी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पुखराज प्रजापति, नारायणा हॉस्पिटल के क्लस्टर हेड बलविंदर सिंह, फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. प्रियंका वर्मा, ब्रांड आइकन माधुरी दुर्गानी, प्रेसिडेंट उर्मिला न्याति, कल्चरल प्रेसिडेंट भावना टंडन, एडवाइजर रुचि साधवानी एवं वाइस प्रेसिडेंट ममता गोयल शामिल रहे।
















फैशन सेगमेंट में प्रतिभागी महिलाओं ने ट्रेडिशनल, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक कर कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थानी घूमर, चरी डांस और गुजराती नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर नारायणा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रा सरीन ने महिला स्वास्थ्य विषय पर उपस्थितजनों को जागरूक किया।









कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का संस्था के संरक्षक बसंत जैन, डॉ. प्रियंका गोयल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। स्मृति चिन्ह सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज द्वारा प्रायोजित किए गए।









संरक्षक बसंत जैन ने सफल आयोजन के लिए डॉ. प्रियंका गोयल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंच महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का संचालन एंकर राहुल जॉन ने किया, जबकि प्रारंभ में डॉ. प्रियंका गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Previous Post Next Post