जयपुर में हनीट्रैप का आरोप: दोस्ती के बाद 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप




जयपुर | 27 अप्रैल 2026

राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में कथित हनीट्रैप और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार दिशा नाम की युवती पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ाकर उससे 50 लाख रुपये की मांग की और धमकियां दीं।

शिकायतकर्ता विमल (42), निवासी महेश नगर, ने आरोप लगाया है कि युवती ने पहले दोस्ती कर विश्वास कायम किया और बाद में कथित रूप से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे सार्वजनिक आयोजनों में बदनाम करने और सोशल मीडिया के जरिए उसकी छवि खराब करने की धमकी दे रही है।



पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर तक पहुंच चुकी है और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दबाव बनाने का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बना रही है। पीड़ित का दावा है कि कुछ निजी वीडियो का हवाला देकर पैसे की मांग की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Previous Post Next Post