एसबीआई जनरल ने निभाया भरोसा, दुर्घटना बीमा से पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मजबूती महज ₹500 के प्रीमियम पर 10 लाख का क्लेम, संकट की घड़ी में बना सहारा

 


जयपुर। “सुरक्षा और भरोसा दोनों” के अपने मूल मंत्र को सार्थक करते हुए एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक बार फिर ग्राहक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है। जयपुर की वीकेआईई (VKIE) शाखा से जुड़े ग्राहक स्वर्गीय मनोज सिंह चौहान के परिवार को दुर्घटना बीमा के तहत ₹10 लाख की राशि का भुगतान किया गया, जिससे शोकाकुल परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनोज सिंह चौहान ने एसबीआई के माध्यम से मात्र ₹500 प्रीमियम पर पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (PAI) पॉलिसी ली थी। दुर्भाग्यवश एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। ऐसे कठिन समय में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए उनकी पत्नी शोभा चौहान को ₹10,00,000 (दस लाख रुपए) का क्लेम शीघ्र प्रदान किया।


इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एसबीआई बैंक और एसबीआई जनरल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैयद जफर अब्बास (रीजनल मैनेजर, एसबीआई बैंक), हेमराज यादव (क्लस्टर मैनेजर, एसबीआई जनरल), शशि भूषण जोशी (ब्रांच मैनेजर, एसबीआई बैंक) और विकास शर्मा (चीफ मैनेजर, एसबीआई बैंक) सहित अन्य गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।




इस दौरान मृतक के परिजनों ने एसबीआई बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेगी और इस कठिन समय में सहारा बनेगी। वहीं, रीजनल मैनेजर सैयद जफर अब्बास ने कहा कि बैंक की यह योजना सामान्य वर्ग के लोगों के लिए काफी राहतभरी साबित हो रही है, जिसके माध्यम से जरूरत के समय मृतक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।



अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि बीमा केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं, बल्कि जरूरत के समय परिवार के लिए सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कम प्रीमियम वाली ऐसी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के उदाहरण समाज में बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Previous Post Next Post