जेईई मेन 2026 में श्री चैतन्य अकादमी का शानदार प्रदर्शन, AIR-1 सहित कई टॉप रैंक हासिल 300/300 अंक के साथ विष्णु मोहन बने देश के टॉपर, राजस्थान के छात्रों ने भी बढ़ाया मान



जयपुर। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के घोषित परिणामों में श्री चैतन्य अकादमी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान के छात्रों ने न केवल टॉप रैंकों पर कब्जा किया, बल्कि बड़ी संख्या में श्रेष्ठ परिणाम देकर अकादमी का नाम रोशन किया।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी अंतिम परिणामों के अनुसार, श्री चैतन्य अकादमी के छात्र विष्णु मोहन ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की और देशभर में टॉपर बने। वहीं राजस्थान के अनुज मीणा ने अपनी श्रेणी में AIR 5 प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया।




संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन और संस्थान की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम है।

परिणामों के आंकड़ों पर नजर डालें तो श्री चैतन्य अकादमी के विद्यार्थियों ने हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है—

टॉप 15 AIR में 5 छात्र

टॉप 100 AIR में 27 छात्र

टॉप 500 AIR में 98 छात्र

टॉप 1000 AIR में 172 छात्र


संस्थान ने यह भी दावा किया कि यदि श्रेणीवार रैंक को देखा जाए तो टॉप 100 में 95 और टॉप 1000 में 640 से अधिक स्थानों पर श्री चैतन्य के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

संस्थान के निदेशक ने बताया कि राजस्थान में अपने दूसरे ही वर्ष में टॉप 10 में स्थान हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों से संस्थान के छात्र लगातार 300/300 अंक के साथ परफेक्ट स्कोर प्राप्त कर रहे हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।




उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में श्री चैतन्य अकादमी तेजी से अपनी पहचान बना रही है और आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम देने का लक्ष्य रखती है।

जेईई मेन 2026 परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, पहले सत्र (जनवरी) में 13,55,293 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,04,653 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरे सत्र में 11,10,904 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10,34,330 छात्र उपस्थित रहे। कुल मिलाकर 16,04,854 यूनिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया, जिनमें से 15,38,468 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

कट-ऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 93.4123 परसेंटाइल, ओबीसी के लिए 80.8923, ईडब्ल्यूएस के लिए 63.9172 और एससी वर्ग के लिए 52.0174 परसेंटाइल निर्धारित किया गया है। इनसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अब जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र होंगे, जो 17 मई को आयोजित किया जाएगा।

संस्थान ने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को दिया है।

Previous Post Next Post