जयपुर। गीता गायत्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार, 1 मार्च (पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर सायंकाल हनुमान जी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान को नवीन लाल-पीली पोशाक धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में भव्य महा आरती का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालुजन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
इसके साथ ही दिनांक 2 मार्च को सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
Tags
Jaipur
