स्टैलाटोस का जयपुर में नया स्टोर, राजस्थान में एंट्री

 


जयपुर, 11 अप्रैल 2026 — जयपुर में रिटेल सेक्टर का दायरा लगातार बढ़ रहा है और बड़े ब्रांड्स अब इस बाजार पर खास फोकस कर रहे हैं। इसी कड़ी में स्टैलाटोस ने शहर में अपना पहला स्टोर खोलते हुए राजस्थान में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

नए स्टोर का उद्घाटन संजय अरोड़ा और सचिन अरोड़ा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में ब्रांड की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे स्थानीय ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।



भारत के चर्चित फैमिली फुटवियर ब्रांड्स में शामिल स्टैलाटोस को दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, मुंबई, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा, देहरादून और रुद्रपुर जैसे शहरों में पहले से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। अब ब्रांड ने पिंक सिटी जयपुर में कदम रखते हुए अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।


स्टैलाटोस की शुरुआत साल 2004 में दिल्ली के राजौरी गार्डन से हुई थी। समय के साथ यह ब्रांड फैमिली फुटवियर से आगे बढ़कर एक बड़े रिटेल नेटवर्क में तब्दील हो गया। दिल्ली के करोल बाग, लाजपत नगर, कमला नगर, सरोजिनी नगर और रानी बाग जैसे प्रमुख बाजारों में इसके कई स्टोर्स हैं और यह पूरे परिवार के लिए ट्रेंडी व क्वालिटी फुटवियर का भरोसेमंद नाम बन चुका है।



साल 2026 तक स्टैलाटोस देशभर में 30 से ज्यादा स्टोर्स संचालित कर रहा है। हर स्टोर में 6000 से अधिक प्रोडक्ट्स की रेंज उपलब्ध रहती है और ग्राहकों को लेटेस्ट ट्रेंड्स से जोड़े रखने के लिए हर हफ्ते 50 से ज्यादा नए डिजाइन जोड़े जाते हैं।

जयपुर के नए स्टोर में ग्राहकों को कम्फर्ट, स्टाइल और बजट-फ्रेंडली कीमतों का संतुलन मिलेगा। यहां Pierre Cardin, Lee Cooper, Campus, लाफात्तियो, अब्रोस जैसे ब्रांड्स के साथ स्टैलाटोस का इन-हाउस मेंस फुटवियर ब्रांड ‘एजल’ भी उपलब्ध है, जिसमें रेगुलर और प्रीमियम दोनों तरह के विकल्प मिलते हैं।

ब्रांड ने जयपुर के लोगों को नए स्टोर पर आने और हर मौके के लिए फुटवियर व एक्सेसरीज की बड़ी रेंज को एक्सपीरियंस करने का न्योता दिया है।

Previous Post Next Post