जयपुर/नई दिल्ली — कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित होने वाली साउथ एशियन जूजित्सु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जयपुर की सुमन कुमावत आज दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुईं।
यह चैंपियनशिप 10 अप्रैल से 12 अप्रैल तक कोलंबो शहर में आयोजित की जा रही है, जिसमें दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर डॉ. अनीता चौधरी सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सुमन कुमावत को अग्रिम बधाई दी और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि सुमन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
