मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी व खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ से आरसीए एडहॉक कमेटी ने मुलाकात कर जताया उनका आभार -डॉ मोहित जसवंत यादव

 




आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव के अनुसार  राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजन लाल शर्मा जी ने राजस्थान में क्रिकेट के विकास , युवा खिलाडियों को आवश्यक सुविधाओं  सहित उच्च स्तरीय क्रिकेट गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में  अपना प्रदर्शन दिखाने , राज्य क्रिकेट संघ के सभी विवादों को दूर कर  वापस पटरी पर लाने की जो जिम्मेदारी नव गठित आरसीए एडहॉक कमेटी को दी है उसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए  आरसीए एडहॉक कमेटी अथक प्रयास कर रही है। 



आरसीए  एडहॉक कमेटी  संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव , सदस्य  धनञ्जय सिंह खींवसर , आशीष तिवाड़ी , अर्जुन बेनीवाल  , अरिष्ट सिंघवी ने  आज राज्य के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री भजन लाल शर्मा जी से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर उनका आभार जताया व उन्हें विश्वास दिलाया की उन्होंने जो राजस्थान क्रिकेट संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने  की जिम्मेदारी नव गठित आरसीए एडहॉक कमेटी को दी है उसे हम सभी अपने अथक प्रयासों से न केवल पूर्ण करेंगे साथ ही राज्य के युवा खिलाडियों के लिए सुद्रढ़ , उच्च स्तरीय व विकसित खेल ढांचा तैयार करेंगे जिससे खिलाडियों को सभी परिस्थितियों में व्यापक सहायता मिलेगी साथ ही आरसीए एडहॉक कमेटी ने खेल मंत्री कर्नल राज वर्धन सिंह राठौड़ से मुलाकात कर उनका धन्यवाद दिया व उन्हें आरसीए एडहॉक कमेटी द्वारा राज्य में क्रिकेट के विकास व आरसीए  खेल गतिविधियों के सम्बन्ध में लिए जा रहे निर्णयों के सम्बन्ध में अवगत कराया।  

आरसीए एडहॉक कमेटी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास कर रही है उसी कड़ी में शनिवार को कमेटी की तीसरी मीटिंग आयोजित की गयी थी जिसमे मुख्य रूप से जयपुर में आईपीएल के आयोजन में राज्य सरकार , राजस्थान रॉयल्स को पूर्ण सहयोग आरसीए का घरेलू क्रिकेट सत्र व क्रिकेट ऑपरेशन्स में सुधार ,  जिला क्रिकेट संघों से समन्वय व लंबित कार्यों को दूर कर जिलों में सुविधाओं के विकास , राजस्थान प्रीमियर लीग ( आरपीएल) के आयोजन कीरुपरेखा ,  राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद से समन्यव , राष्ट्रिय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में  राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों हेतु आरसीए अवार्ड समारोह, जयपुर में निर्माणाधीन आरसीए के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की समीक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।


मीटिंग में  मुख्य रूप से जिला क्रिकेट संघो के विवादों पर भी गहन चर्चा हुई व सभी विवादों को लीगल प्रोसेस को अपनाते हुए जल्द से जल्द सुलझा लिया जायेगा व उस प्रोसेस के तहत हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार ही आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य अर्जुन बेनीवाल ( सचिव , हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ ) की वर्तमान  कार्यकारिणी को ही समस्त अधिकार व जिला क्रिकेट संघ के संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है जिससे हनुमानगढ़ जिला क्रिकेट संघ में अब कोई विवाद नहीं है आरसीए द्वारा उन्हें पूर्ण मान्यता प्रदान है।

Previous Post Next Post