जयपुर की सुमन कुमावत ने श्रीलंका में जीता गोल्ड, रचा इतिहास

 


जयपुर — विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी की छात्रा सुमन कुमावत ने कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन जूजित्सु चैंपियनशिप में फाइटिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के साथ सुमन कुमावत राजस्थान की पहली और एकमात्र खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

इस खुशी के अवसर पर विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स मैनेजर डॉ. अनीता सहित अन्य खेल प्रेमियों ने सुमन को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई कि सुमन आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करती 

Previous Post Next Post