जयपुर, 16 अप्रैल।
राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर आगामी फिल्म “जयपुर पुलिस” का भव्य म्यूजिक लॉन्च जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस और फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को खास बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी संदीप चौहान मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, एसीपी हरिशंकर शर्मा, विज्ञान भारती के प्रदेश सचिव मृगेंद्र शर्मा, श्री राजपूत सभा के प्रदेश महामंत्री धीर सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत और पार्षद गिर्राज शर्मा शामिल हुए। अतिथियों ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।
समारोह में फिल्म की पूरी यूनिट के साथ राजस्थानी सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। इस दौरान फिल्म के टाइटल गीत ‘आई जयपुर पुलिस’ का अनावरण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। गीत में जयपुर पुलिस के साहसिक कार्यों को दर्शाया गया है, जिसे कृष्णा कुंतल ने कंपोज किया है।
फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मोहसिन खान ने बताया कि यह फिल्म पुलिस की बहादुरी और समर्पण को दर्शाती है और दर्शकों को प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट एवं क्रू—हर्षित माथुर, दीपेंद्र सिंह, योगिता शेखावत, असिस्टेंट डायरेक्टर आबिद खान, वीर सिंह, बाल कलाकार धैर्यवीर सिंह, त्रिलोक नौलखा, कैमरामैन अनुज, संपादक संजीव कुंतल, डॉ. अजय सक्सेना, को-प्रोड्यूसर विराट, अमित सक्सेना, अभिषेक शर्मा, राजीव महर्षि, संगीता सिंह, रितु कांवट, अर्जुन सोनी, गीतकार RJ 41, मानस आलोक सहित अन्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन मशहूर कवि एवं लेखक धनराज दाधीच ने किया।










