जयपुर।
भारतीय जनता पार्टी चाँदपोल मंडल अध्यक्ष अर्जुन गोलेछा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीकर हाउस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामअवतार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चाँदपोल महिला मंडल के सानिध्य में आयोजित समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्टार सोशल ग्रुप के जिलाध्यक्ष मुकेश खण्डेलवाल (जनसेवक) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी ने अर्जुन गोलेछा को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
Jaipur



