जयपुर। Rajasthan Royals ने HunaRR Manch Season 1 की शानदार सफलता के बाद अब Season 2 की घोषणा की है। इस बार टीम लेकर आई है “Royals HunaRR Manch S2: PresenteRR Ki Khoj”, जो पिंक आर्मी की आवाज़ को खोजने का एक अनोखा मंच होगा।
राजस्थान रॉयल्स हमेशा से प्रदेश की प्रतिभा, जोश और रचनात्मकता को एक बड़ा मंच देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस नई पहल के तहत उभरते प्रेज़ेंटर्स, एंकर, होस्ट्स और कॉलेज छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
इस मंच के जरिए चयनित प्रतिभागियों को Sawai Mansingh Stadium में राजस्थान रॉयल्स के होम मैचों के दौरान लाइव होस्टिंग करने का अवसर मिलेगा। वे मुख्य एंकर के साथ मिलकर दर्शकों को एंगेज करेंगे और मैच डे के अनुभव को और यादगार बनाएंगे।
यह पहल केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उन आवाज़ों का उत्सव है, जो स्टेडियम को ऊर्जा और उत्साह से भर सकती हैं और “HunaRR ka Halla” की भावना को जीवंत कर सकती हैं।
कैसे करें भागीदारी?
प्रतिभागी अपनी होस्टिंग स्किल्स दिखाते हुए 1 से 1.5 मिनट का वीडियो WhatsApp नंबर 74004 40983 पर भेज सकते हैं।
या फिर अपनी एंट्री ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं:
https://www.rajasthanroyals.com/royals-hunarr-manch-2026�
राजस्थान रॉयल्स की यह पहल युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जहां वे अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर सकते हैं।
