जयपुर, 21 अप्रैल 2026। National Testing Agency द्वारा जारी JEE Main 2026 (सेशन-2) के परिणामों में Allen Career Institute जयपुर के क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।
रिजल्ट्स में एलन जयपुर के 27 स्टूडेंट्स टॉप-2000 में शामिल हुए हैं। इनमें टॉप-50 में 3, टॉप-100 में 5, टॉप-200 में 7, टॉप-500 में 9 और टॉप-1000 में 19 छात्र शामिल हैं।
एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि नेशनल स्तर पर एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इसके साथ ही टॉप-10 में 4 स्थान एलन के छात्रों के रहे, जिनमें अर्नव गौतम (AIR-5), शुभम कुमार (AIR-6) और ऋषि प्रेमनाथ (AIR-8) शामिल हैं।
टॉप-20 में 9 और टॉप-100 में 41 स्टूडेंट्स एलन क्लासरूम से रहे हैं। संस्थान ने अपने परिणामों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन्हें EY India से वैलिडेट भी करवाया है।
अन्य प्रमुख सफल छात्रों में दक्ष सेहरा (157), कोविड सिंघल (167), चयनिका मंडल (284), मोहित मालीवाल (397), दक्ष खंडेलवाल (578), आर्यन सक्सेना (600), प्रियम भट्टाचार्य (696), अवनीश अग्रवाल (771), हर्षित खंडेलवाल (796), जाह्नवी सिंघल (834), नेहल जैन (842), कृष जांगिड़ (850), विवान सिंह (852), चिराग सिसोदिया (973), दिव्या रणवका (1062), अक्षत अग्रवाल (1105), क्षितिज खंडेलवाल (1126), ध्रुव शर्मा (1177), दर्शील गुप्ता (1321), इशित यादव (1350), आदित्य गर्ग (1438) और शशांक गुप्ता (1999) शामिल हैं।
अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता और श्रेष्ठ फैकल्टी के दम पर लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा।




