Blue Star Limited का बड़ा दांव, 2026 के लिए यूनिटरी कूलिंग उत्पादों की नई रेंज लॉन्च




 जयपुर, 21 अप्रैल 2026। Blue Star Limited ने समर 2026 के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की व्यापक रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। इस पोर्टफोलियो में 125 मॉडल शामिल हैं, जो रेजिडेंशियल और कमर्शियल कूलिंग सेगमेंट में कंपनी की पकड़ को और मजबूत करेंगे।

कंपनी के सभी नए मॉडल 1 जनवरी 2026 से लागू ऊर्जा दक्षता मानकों के अनुरूप हैं, जिन्हें Bureau of Energy Efficiency (बीईई) ने निर्धारित किया है।


नई रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एसी शामिल हैं, जो अलग-अलग बजट और जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। ‘Iconia’ नामक प्रीमियम सीरीज मिडनाइट सिल्वर फिनिश में उपलब्ध है, जो खास तौर पर प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

कंपनी ने ‘सुपर एनर्जी-एफिशिएंट’, ‘हेवी-ड्यूटी’, ‘हॉट एंड कोल्ड’ और ‘एंटी-वायरस टेक्नोलॉजी’ वाले एसी भी पेश किए हैं। सुपर एनर्जी-एफिशिएंट एसी में डायनेमिक ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 1TR इन्वर्टर एसी का ISEER 6.25 तक पहुंचता है, जो सामान्य 3-स्टार एसी की तुलना में करीब 45% अधिक ऊर्जा दक्ष है।



हेवी-ड्यूटी एसी 56°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग प्रदान करते हैं और इनमें 55 फीट तक की एयर थ्रो क्षमता है। वहीं हॉट एंड कोल्ड एसी -15°C तक के तापमान में भी काम करने में सक्षम हैं, जिससे ये हर मौसम में उपयोगी साबित होते हैं।


करीब 50 मॉडल स्मार्ट Wi-Fi फीचर से लैस हैं, जिनमें AI-आधारित कूलिंग, वॉयस कमांड, कस्टमाइज्ड स्लीप मोड और ऊर्जा प्रबंधन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके साथ ही मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन, सेल्फ-क्लीन, DigiQOcta सेंसर और Nano BluProtect टेक्नोलॉजी जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।




कंपनी इन्वर्टर कंप्रेसर पर आजीवन वारंटी, पीसीबी पर 5 साल की वारंटी और आसान फाइनेंस विकल्प भी दे रही है, जिससे ग्राहकों के लिए खरीद और अधिक सुलभ हो सके।

बढ़ती आय, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के चलते भारत में एसी की मांग तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक यह बाजार 30 मिलियन यूनिट तक पहुंच सकता है, जिसमें टियर-3, 4 और 5 शहर प्रमुख ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहे हैं।





ब्लू स्टार ने अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को भी मजबूत किया है और उत्पादन क्षमता को 1.4 मिलियन यूनिट से बढ़ाकर 1.8 मिलियन यूनिट तक करने की योजना बनाई है, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. थियागराजन के अनुसार, भारत में कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में करोड़ों परिवार एयर कंडीशनर खरीदने में सक्षम होंगे, जिससे इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

Previous Post Next Post