जयपुर में एमबीजे एटेलियर का भव्य शुभारंभ, फाइन ज्वेलरी को मिला नया आयाम

 


जयपुर, 20 अप्रैल। राजस्थान की राजधानी जयपुर में द हाउस ऑफ एमबीजे एंड एमबी संस (जे) ने सोमवार को अपने नए एमबीजे एटेलियर का भव्य शुभारंभ किया। यह एटेलियर फाइन ज्वेलरी के क्षेत्र में एक नई पहचान के रूप में उभरकर सामने आया है, जो पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है।

यह एटेलियर विशेष रूप से पोल्की और डायमंड ज्वेलरी के लिए तैयार किया गया एक एक्सक्लूसिव स्पेस है, जहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों के साथ एक प्रीमियम और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान किया जाएगा। एटेलियर का इंटीरियर और डिस्प्ले इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर आभूषण की बारीकी और उसकी कलात्मकता स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आए।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक गौतम सोनी ने कहा कि जयपुर उनकी जड़ों और विरासत का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि एमबीजे एटेलियर केवल एक ज्वेलरी स्टोर नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव केंद्र है, जहां ग्राहक पारंपरिक कला, उत्कृष्ट कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मेल महसूस कर सकेंगे।





उन्होंने आगे कहा कि यहां प्रदर्शित प्रत्येक आभूषण को तैयार करते समय परंपरा और समकालीन पसंद के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। डिजाइनिंग में विशेष ध्यान इस बात पर दिया गया है कि आभूषण समय के साथ भी अपनी प्रासंगिकता बनाए रखें और पीढ़ियों तक पसंद किए जाएं।



एमबीजे एटेलियर में पोल्की और डायमंड ज्वेलरी का विस्तृत और उत्कृष्ट संग्रह उपलब्ध है। इसमें ब्राइडल कलेक्शन, फेस्टिव ज्वेलरी, हल्के दैनिक उपयोग के आभूषण और कस्टमाइज्ड डिजाइन शामिल हैं। हर ज्वेलरी पीस में बारीक कारीगरी, उच्च गुणवत्ता वाले रत्न और पारंपरिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जो ब्रांड की विशिष्ट पहचान को दर्शाता है।





कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य लोग, ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ, ग्राहक और ब्रांड से जुड़े विशेष अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एटेलियर की डिजाइनिंग, कलेक्शन और प्रस्तुति की सराहना की।



इस नए एटेलियर के शुभारंभ के साथ द हाउस ऑफ एमबीजे ने जयपुर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। साथ ही, यह पहल ब्रांड के विस्तार और उसकी विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


एमबीजे एटेलियर का उद्देश्य न केवल बेहतरीन ज्वेलरी उपलब्ध कराना है, बल्कि ग्राहकों को एक ऐसा अनुभव देना भी है, जहां वे कला, परंपरा और आधुनिकता के संगम को करीब से महसूस कर सकें।

Previous Post Next Post