“वॉक इन साड़ी – सीजन 1” का भव्य आयोजन, महिलाओं ने साड़ी में बिखेरा आत्मविश्वास और संस्कृति का रंग



जयपुर। चेरिशिंग रूट्स फाउंडेशन एवं भारतीय संस्था द्वारा आयोजित “वॉक इन साड़ी – सीजन 1” का भव्य आयोजन टोंक रोड स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायंडम शो रूम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 13 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति और साड़ी की गरिमा को मंच पर खूबसूरती से प्रस्तुत किया।



कार्यक्रम की मुख्य आयोजक अमृता सक्सेना ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में साड़ी के प्रति आकर्षण बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक परिधान को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि “साड़ी केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि माँ का आँचल, भारतीय संस्कृति, स्त्री का गौरव, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान है।”




कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान पब्लिक ट्रस्ट बोर्ड देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के पूर्व सदस्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चेयरमेन सरस्वती प्रिंटिंग ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज बसंत जैन बैराठी, डॉ. रमा दत्त, प्रियंका गोयल, अमृता सक्सेना, वंशिता सक्सेना एवं अन्य अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।






इस अवसर पर वीवीआईपी गेस्ट के रूप में प्रकृति फाउंडेशन की प्रियंका गोयल, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विराट की सचिव स्वगृही माओ, नवल किशोर शर्मा, डेंजिल नेजरत, मिसेज सबिता नायर, यशवर्धिनी चौहान, पार्षद जय वशिष्ठ, समीक्षा जैन, एडवोकेट संजय बाहेती, शिव कुमार शर्मा (मीडिया पार्टनर) एवं नरेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में राहुल शर्मा, माधुरी कुमार, जया मानरल, वैष्णवी सुथार एवं सुशीला सारस्वत शामिल रहीं।



प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं में राइजिंग दीवा विनर चक्रिका वर्श्नेय, रियल रेडियंस विनर सोनाली राठौर, टाइमलेस ब्यूटी विनर डॉ. अनीता परिहार एवं गोल्डन ग्रेस विनर सुनीता शर्मा रहीं।







इसके अलावा प्रतियोगिता में लक्षिता शर्मा, कमलेश शर्मा, नूतन शर्मा, प्रतिभा मिश्रा, सावित्री शर्मा, डॉ. अनीता परिहार, पूजा शर्मा, पुष्पा माहेश्वरी, हेमलता चौहान, चक्रिका, लता तिवारी, सुनीता शर्मा एवं सोनाली राठौर को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी एवं सिल्वर नोट देकर सम्मानित किया गया।




सर्वाधिक प्रतिभागियों की एंट्री करवाने के लिए संतोष मिश्रा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।



मदर्स डे विशेष ऑनलाइन प्रतियोगिता “माँ : एक पुनर्जन्म” के विजेताओं में मेनू भारद्वाज, बेबी जैन, मीना गोखलानी, डॉ. वर्षा लता, स्वर्ण लता दाधीच एवं लता तिवारी शामिल रहीं।




कार्यक्रम के दौरान चेरिशिंग रूट्स फाउंडेशन एवं भारतीय संस्था द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम “लहरिया उत्सव” के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।




चेरिशिंग रूट्स फाउंडेशन की संस्थापक वंशिता सक्सेना, को-फाउंडर प्रदीप फागवानी एवं कोषाध्यक्ष वान्या सक्सेना ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं भारतीय संस्था से संस्थापक अमृता सक्सेना, सदस्य रागिनी शर्मा एवं श्रेष्ठ बरोड़िया भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट का सहयोग सरस्वती प्रिंटिंग द्वारा किया गया।

Previous Post Next Post