जयपुर। रोटरी मीन्स बिजनेस (RMB) जयपुर चैप्टर की 105वीं साप्ताहिक मीटिंग आज एम.आई. रोड स्थित एक होटल में उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक माहौल के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर के सेक्रेटरी एवं ट्रेजरर मयंक सिंघल ने की, जबकि वाइस चेयरमैन ममता राहड़ ने चेयरमैन की भूमिका निभाते हुए पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।
मीटिंग में सभी सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत एजुकेशन स्लॉट से हुई, जिसमें पास्ट चेयरमैन अरविंद बत्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वर्तमान बिजनेस उपयोग, उसके अवसरों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एआई आज के दौर में व्यवसायों की कार्यप्रणाली को बदल रहा है और नए अवसरों का निर्माण कर रहा है।
मीटिंग में आगामी 8 तारीख को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले RMB फरीदाबाद इंस्टॉलेशन प्रोग्राम में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं 22 तारीख को आयोजित होने वाले “मेगा विजिटर डे” को लेकर सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस आयोजन में 100 से अधिक विजिटर्स को जोड़कर इसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस विशेष आयोजन के लिए सिद्धार्थ माखरिया को इवेंट चेयरमैन नियुक्त किया गया।
मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने 30 सेकंड में अपना बिजनेस इंट्रोडक्शन प्रस्तुत किया। साथ ही एक-दूसरे को बिजनेस थैंक यू नोट्स दिए तथा रेफरेंस और टेस्टिमोनियल्स साझा किए। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि RMB केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सहयोग और पारिवारिक वातावरण के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच है।
अपने संबोधन में अरविंद बत्रा ने कहा, “Don’t Sell in the Room, Make Them Your Sales Force” अर्थात केवल स्वयं बेचने की कोशिश न करें, बल्कि लोगों को अपने व्यवसाय को समझाकर ऐसा नेटवर्क तैयार करें जो आगे चलकर आपके लिए सेल्स फोर्स का कार्य करे।
पूरे आयोजन में सकारात्मक ऊर्जा, सहयोग, आपसी विश्वास और व्यवसायिक विकास की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।






