मिस राजस्थान 2026 ने रचा नया इतिहास, 6500 रजिस्ट्रेशन के साथ बना देश का सबसे बड़ा ब्यूटी कॉन्टेस्ट

 



जयपुर। राजस्थान के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस राजस्थान 2026’ ने इस बार फैशन जगत में नया इतिहास रच दिया है। इस सीजन में देशभर से 6500 से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जो भारत के किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।










जयपुर के 200 फीट रोड स्थित होटल प्राइम सफारी में आयोजित अंतिम ऑडिशन में 1300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, कैटवॉक और टैलेंट का शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले आयोजित पहले ऑडिशन में भी करीब 1200 प्रतिभागी शामिल हुई थीं।













फ्यूजन ग्रुप द्वारा प्राइम सफारी और रूवी डिजिटल के सहयोग से आयोजित इस ऑडिशन में राजस्थान के विभिन्न शहरों और दूरदराज क्षेत्रों से पहुंची युवतियों ने इंट्रोडक्शन, कैटवॉक और टैलेंट राउंड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कई प्रतिभागी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं और उन्होंने इसे अपने सपनों को नई दिशा देने वाला मंच बताया।


























100 प्रतिभागी पहुंचेंगी इंटरव्यू राउंड में

फ्यूजन ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर योगेश मिश्रा और निमिष मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह मंच युवतियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवसर प्रदान कर रहा है। दोनों ऑडिशन के बाद चयनित 100 प्रतिभागियों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।







डायरेक्टर एकता जैन ने बताया कि आगामी चरणों में प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन, फिटनेस वर्कशॉप, टैलेंट राउंड, फोटोशूट, मेडिटेशन सेशन और प्री-फिनाले गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।










4 जुलाई को होगा ग्रैंड फिनाले

प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 4 जुलाई को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जहां चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी।

Previous Post Next Post