मिसेज राजस्थान 2026 का हुआ भव्य आगाज़, टैलेंट राउंड और ग्रूमिंग सेशन्स के साथ शुरू हुई ताज की जंग

 



जयपुर। फ्यूज़न ग्रुप की ओर से ग्रैंड सफारी के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिसेज राजस्थान 2026 का भव्य आगाज़ टैलेंट राउंड और ग्रूमिंग सेशन्स के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ प्रतियोगिता की टॉप 22 फाइनलिस्ट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया गया।






टॉप फाइनलिस्ट में पारुल शर्मा, ख्याति पारीक, बीना खंडेलवाल, मृगनैनी मौर्य, दीपिका सोनी, श्वेता कंसाना, अदिति चौधरी, अंजना शर्मा, भावना मीणा, नीतू राठौड़, सावी शर्मा, पूनम अग्रवाल काबरा, सीमा शर्मा, जया शर्मा, मीनाक्षी चिरानिया, निवेदिता राजावत, ममता मीणा, विनीता दीक्षित, सुनीता पिलानिया, मीनाक्षी विश्वास, रोलिका शुक्ला और उमा मीणा शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से जूरी एवं दर्शकों को प्रभावित किया।








कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में जगदीश चंद्र मौजूद रहे। वहीं जूरी पैनल में एकता जैन, रविन्द्र सिंह, अरविन्द बत्रा, निधि शर्मा, ललिता नेहरा, वैदेही जोशी, राकेश शर्मा, मीनाक्षी चापोला, सपना सिंह, हर्षिता बत्रा और ओरा वीरमानी शामिल रहे।










आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि पहले दिन प्रतिभागियों के लिए कैटवॉक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़ी विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। मिसेज राजस्थान के ऑफिशियल कोरियोग्राफर शाहरुख खान ने प्रतिभागियों को “हाउ टू पोज” और “हाउ टू वॉक” पर विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के टिप्स भी साझा किए।









इसके साथ ही समाजसेवी एवं मोटिवेशनल स्पीकर पवन गोयल ने महिलाओं के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से मोटिवेशन एवं कॉन्फिडेंस डेवलपमेंट वर्कशॉप आयोजित की। उनके प्रेरणादायक सत्र ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।











आयोजक निमिषा मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन होटल ग्रैंड सफारी में फोटोजेनिक राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध फैशन फोटोग्राफर वासु जैन प्रतिभागियों का विशेष फोटोशूट करेंगे, वहीं शेड्स की जस्सी छाबड़ा प्रतिभागियों को ग्लैमरस कॉकटेल लुक में प्रस्तुत करेंगी।

मिसेज राजस्थान 2026 का पहला दिन ग्लैमर, आत्मविश्वास, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम साबित हुआ।

Previous Post Next Post