जयपुर। आकाशदीप पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर भावनाओं से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता को भावपूर्ण अंदाज में व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित माताओं का विद्यालय की प्राचार्या अर्चना शर्मा द्वारा तिलक एवं मोतियों की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेहपूर्ण स्वागत से अभिभावक भावुक एवं प्रसन्न नजर आए।
विद्यालय के निदेशक डॉ. एल.सी. भारतीय ने कहा कि माँ बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती हैं और इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
समारोह के अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय परिवार को इस सफल, भावनात्मक एवं यादगार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।






