बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए “POMFY Summer Camp for Kids” का आयोजन* *मेडिटेशन, योगा, ब्रेन जिम और पॉजिटिव एक्टिविटीज़ से बच्चों को मिलेगा आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण




जयपुर। बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए *Ruchi Kapoor Reiki Grand Master* द्वारा *POMFY (Peace Of Mind Fitness & Yoga)* के माध्यम से विशेष *“POMFY Summer Camp for Kids”* का आयोजन किया जा रहा है। यह समर कैंप 18 मई से 28 जून तक निर्माण नगर में आयोजित होगा, जिसमें बच्चों को सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा।

आयोजक रुचि कपूर ने बताया कि आज के दौर में बच्चों पर पढ़ाई और प्रतिस्पर्धा का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूत बनाना बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस विशेष समर कैंप की शुरुआत की जा रही है, जहां बच्चों को खेल-खेल में नई और सकारात्मक चीजें सिखाई जाएंगी।

कैंप में बच्चों के लिए मेडिटेशन, ब्रेन जिम, योगा, ग्रैटिट्यूड प्रैक्टिस, पॉजिटिव थिंकिंग, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, फोकस सेशन, स्टडी मेडिटेशन और नेचर एक्टिविटीज़ जैसी कई रचनात्मक एवं लाभकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन एक्टिविटीज़ के माध्यम से बच्चों की एकाग्रता, याददाश्त, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

रुचि कपूर ने बताया कि यह कैंप बच्चों को केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस समर कैंप का हिस्सा बनाकर उन्हें एक खुशहाल, सकारात्मक और सीखने से भरपूर अनुभव प्रदान करें।

कैंप प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9829269901 पर संपर्क कर सकते हैं।

Previous Post Next Post