जयपुर, रामबाग स्थित S.S. Jain Subodh P.G. Mahila Mahavidyalaya में वार्षिक उत्सव ‘पिनेकल-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविध संस्कृतियों का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वाति जैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में विश्वविद्यालय मेरिट, खेल, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा भी की गई, जिससे छात्राओं के नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.एन. यादव ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में छात्राओं और स्टाफ की अहम भूमिका रही।






