दुर्गापुरा गौशाला में 51 कुंडीय पुरुषोत्तम महायज्ञ संपन्न, पूर्णाहुति के साथ विश्व कल्याण की कामना

 



जयपुर,  दुर्गापुरा स्थित गौशाला परिसर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित 51 कुंडीय पुरुषोत्तम महायज्ञ का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और महापूर्णाहुति के साथ विधिवत समापन हुआ। यह आयोजन श्रीकृष्ण गोस्वामी भट्ट तैलंग समाज धर्मार्थ सेवा समिति एवं ट्रस्ट, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

महायज्ञ के अंतिम दिन जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजजन गौशाला परिसर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर आहुति अर्पित की तथा भगवान पुरुषोत्तम का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्णाहुति के दौरान पूरा परिसर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

यज्ञ का संचालन प्रतिष्ठित उपाध्याय मंडल के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें दीक्षित उपाध्याय श्री बलराम जी गोस्वामी (नरी-मथुरा), श्री विनत जी भट्ट (जयपुर), श्री गोविंद कुमार जी गोस्वामी (नरी), श्री गौरव कृष्ण जी गोस्वामी (नरी-मथुरा), श्री अतुल जी भट्ट (जयपुर) एवं श्री अरुण जी भट्ट (बरसाना) सहित पुष्टिमार्गीय आचार्यों का विशेष सानिध्य रहा।

मुख्य वेदी पर समिति संरक्षक श्री ओमप्रकाश गोस्वामी महाराज श्री अनिरुद्धलाल जी गोस्वामी एवं सौ. पूजा जी के प्रतिनिधि के रूप में विराजमान रहे। अन्य वेदियों पर जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए समाजजन शामिल हुए।

समिति अध्यक्ष श्री नटवर गोस्वामी ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गौशाला के पवित्र वातावरण में 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन पूरे समाज के लिए सौभाग्य का विषय है। इससे पर्यावरण शुद्धि के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

समिति महासचिव श्री प्रबोध गोस्वामी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उपाध्याय मंडल, पुष्टिमार्गीय आचार्यों, संरक्षक सदस्यों, पदाधिकारियों, सेवादारों, दानदाताओं एवं सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और समर्पण से ही यह विशाल धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

महायज्ञ में उल्लेखनीय सहयोग के लिए गोस्वामी श्री अनिरुद्धलाल जी महाराज (सूरत/कामवन), गोस्वामी श्री अभिषेकलाल जी महाराज (राजकोट), गोस्वामी श्री कुंजेशकुमार जी राजेशकुमार जी (कड़ी-अहमदाबाद), गोस्वामी श्री द्वारकेशलाल जी महाराज (अमरेली), गोस्वामी श्री यदुनाथ जी महाराज (कड़ी-अहमदाबाद), गोस्वामी श्री विट्ठालराय जी महाराज (गोकुल), श्री राजीवलोचनजी भट्ट (जयपुर), श्री सत्येंद्र जी शर्मा (मुंबई), उपाध्याय श्री गोविंद जी गोस्वामी (नरी) एवं श्री गोपाल जी तैलंग (जयपुर) सहित अन्य सहयोगकर्ताओं का आभार जताया गया।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, सनातन संस्कृति का संरक्षण और गौ-सेवा की भावना को मजबूत करना था। आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय ‘पुरुषोत्तम योग’ का सामूहिक पाठ भी किया गया।

पूर्णाहुति के बाद विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के परिवारों, संरक्षक सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर समिति संरक्षक श्री राधाकृष्ण गोस्वामी, श्री ओमप्रकाश गोस्वामी, श्री अरुण गोस्वामी, पदाधिकारी श्री नटवर गोस्वामी, श्री प्रबोध गोस्वामी, श्री सतीश तैलंग, श्री गोपेश भट्ट, श्री दिलीप भट्ट, श्री योगेश रेही, श्री मनीष तैलंग, श्री केशव तैलंग, श्री अन्वय तैलंग, श्री नलिन भट्ट, श्री रविन्द्र गोस्वामी, श्रीमती वीना गोस्वामी, श्री शैलेश शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा एवं डॉ. स्वाति सहित समिति सदस्यों ने कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Previous Post Next Post