जयपुर में ‘BJS परिणय पथ – Vivaah Verse’ का भव्य आयोजन सम्पन्न, युवाओं को मिला वैवाहिक संवाद का नया मंच

 


जयपुर,

भारतीय जैन संघठना (BJS) पिंक सिटी, जयपुर के तत्वावधान में  होटल हॉलिडे इन, 22 गोदाम सर्कल, सरदार पटेल मार्ग पर “परिणय पथ – Vivaah Verse” का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।




कार्यक्रम की परिकल्पना एवं नेतृत्व BJS पिंक सिटी के अध्यक्ष सुनील कोठारी एवं सचिव यश बापना द्वारा किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जयपुर के जैन युवाओं को जीवनसाथी चयन की प्रक्रिया में व्यवहारिक मार्गदर्शन देना और एक गरिमामय एवं खुला संवाद मंच उपलब्ध कराना रहा।




इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए इंटरैक्टिव गतिविधियां, एक्सप्रेशनल सेशन तथा जीवनसाथी चयन को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने हेतु संवाद आयोजित किए गए। साथ ही अभिभावकों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र भी रखा गया, जिसमें व्यक्तित्व, मूल्यों और सोच को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, न कि केवल बायोडाटा आधारित मिलान पर।





आयोजन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक यादगार अनुभव बताया। पूरे कार्यक्रम का संचालन BJS की राष्ट्रीय मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन ने अत्यंत कुशल एवं संवेदनशील तरीके से किया, जिससे प्रतिभागियों को सहज और सुव्यवस्थित अनुभव मिला।




यह पहल समाज में विवाह को लेकर सकारात्मक और स्वस्थ संवाद स्थापित करने के साथ-साथ युवाओं को सही निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।




विशेष सहयोग एवं आभार:

इस सफल आयोजन में शरद कांकरिया, राज्य सचिव आतिश लोढ़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्प्रति सिंघवी, राज्य मीडिया प्रभारी बसन्त जैन, पवन बजाज, चंद्रा संचेती, ज्योति बोहरा, मिताली चोरडिया, ज्योति प्रिया जैन एवं रक्षा कोठारी सहित पूरी टीम का उल्लेखनीय योगदान रहा।




समापन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जय श्री ज्वेलरी के यश जैन, प्रसिद्ध ज्वेलर अरुण जैन और सुरेश दर्डा सहित अतिथियों द्वारा नवकार मंत्र जप एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।




सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन को वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप, वैज्ञानिक एवं सुनियोजित पहल बताते हुए सराहा।

भारतीय जैन संघठना, पिंक सिटी जयपुर द्वारा समाज हित में ऐसे सार्थक प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

Previous Post Next Post