जयपुर। सी-स्कीम स्थित सिटी बाजार में 17 मई को आयोजित “क्वीन फॉर ए डे” कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास, ग्लैमर और मनोरंजन का शानदार उत्सव बनकर सामने आया। कार्यक्रम का आयोजन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, ड्रीम अचीवर्स की फाउंडर प्रेसिडेंट एवं ब्यूटी एंड वेलनेस कोच मीनाक्षी जैन द्वारा किया गया, जिसमें करीब 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इवेंट के दौरान तंबोला, गेम्स एक्टिविटीज, लाइव सिंगिंग, शॉप एंड विन, फ्री नेल आर्ट और टैटू डिजाइनिंग जैसी आकर्षक गतिविधियों ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं ने रैंप वॉक में पूरे आत्मविश्वास और ग्लैमर के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रैंप वॉक प्रतियोगिता में “क्वीन ऑफ द डे” का खिताब सुप्रिया गुप्ता, “कॉन्फिडेंट क्वीन” का खिताब दीपिका गुम्बर तथा “रैंपवॉक क्वीन” का खिताब मोहिनी आर. भारती ने अपने नाम किया। विजेताओं को क्राउन, सैश एवं हैव हेवन रिसॉर्ट की ओर से वन नाइट स्टे वाउचर देकर सम्मानित किया गया। वहीं कॉन्सोलेशन प्राइज परवीन हीरा और सुनीता शर्मा को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में आयोजित मेगा लकी ड्रॉ की विजेता प्रिया पाटनी रहीं, जिन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। अंत में वॉइस ऑफ राजस्थान फेम जितेंद्र भारद्वाज की शानदार गायकी ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सिटी बाजार की ओर से सभी प्रतिभागियों को शॉपिंग पर आकर्षक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्रीम अचीवर्स टीम का विशेष सहयोग रहा। वहीं फोटोग्राफर दिनेश कुमावत और कमल राठौड़ ने आयोजन की यादगार झलकियों को अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया।
पूरा आयोजन महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और खुशी के साथ “क्वीन” जैसा खास अनुभव देने में सफल रहा।


