मदर्स डे पर सजी रैंप की रौनक: ‘तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे’ में फैशन शो रहा आकर्षण का केंद्र Leela Sarees के कलेक्शन की शानदार प्रस्तुति, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 


जयपुर

त्रिवेणी नगर स्थित संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मदर्स डे के अवसर पर आयोजित “तुम मुझे यूँ भुला ना पाओगे” कार्यक्रम में फैशन शो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस दौरान Leela Sarees के खूबसूरत कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।



फैशन शो की शुरुआत उषा नायर ने शो ओपनर के रूप में की, जबकि डॉ. मनप्रीत तनेजा शो स्टॉपर रहीं। अर्चना पुरोहित ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रैंप पर अल्का राठौड़, कशिश, रेनू खंडेलवाल, मधु वरलानी, श्वेता शर्मा, अनु, अनुपा खंडेलवाल, अनीता शर्मा और शिखा सहित प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति दी।






कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी बसंत जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को मंच देने के साथ-साथ आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देते हैं।

वहीं, इसी कार्यक्रम के तहत एक संगीतमय संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें लता मंगेशकर और आशा भोसले के गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Previous Post Next Post