आरसीए एडहॉक कमेटी ने किया बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का निरीक्षण- डॉ मोहित जसवंत यादव , संयोजक प्रशिक्षित व अनुभवी आरसीए ग्राउंड स्टाफ जल्द से जल्द तैयार करेगा स्टेडियम के विकेट व मैदान

 



जयपुर 5 मई , आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव , सदस्य आशीष तिवाड़ी , अरिष्ट सिंघवी ने आज  जोधपुर पहुंच  बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का दौरा किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ जोधपुर के पदाधिकारी भी मौजूद थे।   

एडहॉक संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव ने बताया की आरसीए की आगामी  क्रिकेट प्रतियोगिताओं व बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2026 - 27 की राष्ट्रिय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन व बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मैचों की मेजबानी के लिए बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के लिए आरसीए एडहॉक कमेटी ने आज स्टेडियम का दौरा किया।  

संयोजक के अनुसार एडहॉक कमेटी ने  स्टेडियम के मुख्य मैदान , विकेट्स ,साउथ व नॉर्थ ब्लॉक , पवेलियन , जिम्नेजियम , दर्शक दीर्घा , अन्य ब्लॉक व अकादमी की वर्तमान स्थिति का गहन  निरीक्षण किया व सभी के सम्बद्ध में वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।  

डॉ मोहित ने बताया की  आरसीए एडहॉक कमेटी का प्रयास है कि अति शीघ्र स्टेडियम के सभी ब्लॉक , पवेलियन , मैदान को खेल के सभी मापदंडों  के अनुसार विकसित कर खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाए  जिसके लिए एडहॉक कमेटी आरसीए के अनुभवी प्रशासकों , विशेषज्ञों सहित आरसीए स्टाफ को नियुक्त करेगी व उन्हें  स्टेडियम की सभी अनावश्यक कमियों को दूर कर स्टेडियम को प्रतियोगिताओं के आयोजन व मेजबानी के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।  




आशीष तिवाड़ी , सदस्य एडहॉक के अनुसार आरसीए एडहॉक कमेटी बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के मुख्य मैदान व विकेट्स को बीसीसीआई की राष्ट्रिय प्रतियोगिता के मैचों की मेजबानी व आरसीए के घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है जिसके लिए आरसीए के अनुभवी क्यूरेटर व ग्राउंड स्टाफ जोधपुर पहुंच स्टेडियम के विकेट्स व मैदान को आईपीएल  व अंतर्राष्ट्रीय मैचों के समान ही तैयार करेंगे।  उनके अनुसार स्टेडियम में प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाडियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की परिस्थितियों में खेलने का अवसर प्राप्त हो होगा जिससे उनमे उत्साह का संचार होगा व उनका मनोबल बढ़ेगा। 


अरिष्ट सिंघवी , सदस्य एडहॉक के अनुसार जोधपुर जिला क्रिकेट संघ आरसीए के निर्देशन में राज्य के युवा खिलाड़ियों को हर स्तर पर उच्च स्तरीय खेल वातावरण व सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आरसीए का हर स्तर पर सहयोग कर रहा है।  उनके अनुसार जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के मैदान व अकादमी को उच्च स्तर पर विकसित करने से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण हेतु एक उच्च स्तरीय खेल मैदान की सौगात प्राप्त होगी व वे अकादमी में प्रशिक्षण के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान पर अपना शानदार प्रदर्शन दे पाएंगे।

Previous Post Next Post