“प्रारंभ – ऑल इंडिया प्री-स्कूल समिट 2026” का भव्य आयोजन संपन्न




जयपुर, 3 मई 2026।

Radisson Blu में “प्रारंभ – ऑल इंडिया प्री-स्कूल समिट 2026” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह समिट देशभर के प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षाविदों, उद्यमियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए उत्कृष्ट प्री-स्कूल्स को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए।

समिट का नेतृत्व Anubhav Arora (हेड, कॉन्फेडरेशन ऑफ क्वालिटी फॉर अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन केयर एंड एजुकेशन) तथा Anshita Agrawal (प्रेसिडेंट, राजस्थान विंग) द्वारा किया गया। आयोजन समिति में पारुल (प्रेसिडेंट, जयपुर विंग), Sonika Maharwal (चेयरपर्सन, RCCI वूमेन्स विंग), पुनीता बागड़िया, पूजा, प्रियंका, Ramit और Kritesh ने सक्रिय भूमिका निभाई।का



कार्यक्रम का मुख्य फोकस महिलाओं द्वारा संचालित शिक्षा क्षेत्र के भविष्य और प्री-स्कूल इंडस्ट्री को “फ्यूचर-रेडी” बनाने पर रहा। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में बाल सुरक्षा, एडवोकेसी और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए।

पैनल चर्चा में Rakhi Rathore (हेड, BJP महिला मोर्चा) और शिल्पी पुरोहित (DIC) सहित कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।





यह पूर्ण-दिवसीय अवार्ड सेरेमनी इस बात का सशक्त उदाहरण बनी कि प्रारंभिक बाल शिक्षा बच्चों के विकास के साथ-साथ देश के समग्र विकास और सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “प्रारंभ 2026” ने यह संदेश दिया कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा ही एक सशक्त और प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव है।

Previous Post Next Post