जयपुर, 3 मई 2026।
राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में तकनीकी शिक्षा विभाग के सभागार में महिलाओं के सम्मान में एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद, संगीत एवं सोशल वर्किंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को “प्राइड ऑफ राजस्थान अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जयपुर की माननीय सांसद मंजू शर्मा तथा नर्मदापुरम के सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों, डॉक्टरों एवं सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस विशेष आयोजन का नेतृत्व राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ द्वारा किया गया। संस्था द्वारा देश के कई राज्यों में अब तक लगभग 25 उत्कृष्ट सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। वर्तमान में इस संस्था से देशभर की हजारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
अपने संबोधन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ एवं उनकी टीम ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें एक साझा मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए Dr. Amitta Shringi को भी “प्राइड ऑफ राजस्थान Award” से सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

