मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव – ONDC DigiDukaan Launch Jaipur’ के पोस्टर का विमोचन 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में जुटेंगे प्रदेशभर के व्यापारी, होगा ONDC DigiDukaan का शुभारंभ

 


जयपुर,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB), भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले “व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव – ONDC DigiDukaan Launch Jaipur” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। यह भव्य आयोजन 19 जून 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल, महासचिव सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता तथा डिजिटल सखी आईटी चेयरपर्सन निशिता सुरोलिया मौजूद रहीं।

जयपुर में होगा ONDC DigiDukaan का लॉन्च

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता ONDC DigiDukaan Launch Jaipur होगी। इसका उद्देश्य जयपुर और राजस्थान के व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर उन्हें नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजन की थीम “डिजिटल का नया सूत्र, व्यापार का नया युग” रखी गई है।

भजन क्लबिंग और जागरूकता सत्र होंगे आकर्षण का केंद्र

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और आध्यात्मिक माहौल को बढ़ावा देने के लिए भजन क्लबिंग का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल भुगतान प्रणाली, MSME लाभों तथा ONDC प्लेटफॉर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के लिए जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

डिजिटल सखी पहल को मिला मुख्यमंत्री का समर्थन

कार्यक्रम में डिजिटल सखी पहल को भी प्रमुखता दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों तक डिजिटल तकनीक और नए अवसरों की जानकारी पहुंचाना है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

300 से अधिक व्यापारिक संगठनों की होगी भागीदारी

जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन में राजस्थान के 200 से अधिक व्यापारिक संगठन तथा 100 से अधिक व्यापार मंडल एवं उद्योग संगठन भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजस्थान के व्यापार जगत को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

19 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं ONDC के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सुनील सिंघी करेंगे।

महासचिव सुरेश सैनी ने कहा कि “व्यापार बढ़ेगा, राजस्थान बढ़ेगा” के संकल्प को साकार करने में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा।

Previous Post Next Post