‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में दिखी नए भारत की तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंचा विकास का लाभ, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य होगा साकार : दिया कुमारी

 




अजमेर, 13 जून।
अजमेर में आयोजित ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन उपमुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में हुए आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सामरिक विकास को आकर्षक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही युवा, महिला, किसान और गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के विकास और उत्थान की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है और आज विश्व के अग्रणी देशों में एक मजबूत शक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाकर भारत को वैश्विक मंच पर एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

दिया कुमारी ने कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत इच्छाशक्ति के कारण आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अवश्य साकार होगा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर , भाजपा जिला अध्यक्ष , देहात अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों का संग्रहालय पहुंचने पर पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया।

Previous Post Next Post