मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

 



जयपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर स्थित सूचना केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा पिछले वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।



प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और राजस्थान में हुए विकास कार्यों, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल नवाचार तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की दिशा में किए गए प्रयासों को आमजन के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


Previous Post Next Post