19 दिवसीय निशुल्क हॉबी प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, 350 बच्चों को मिले प्रमाण पत्र

 Hh


जयपुर। संस्कृति सोशल क्लब द्वारा आयोजित 19 दिवसीय निशुल्क हॉबी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। क्लब की अध्यक्ष अनीता दीपक गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित शिविर में लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं कौशल आधारित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।









शिविर के दौरान बच्चों को मेहंदी, डांस, पेपर क्राफ्ट, हैंडमेड आइटम्स, फ्लावर मेकिंग, फैशन आर्ट, मार्शल आर्ट, रेजिन आर्ट सहित कई अन्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।







कार्यक्रम में सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज एवं विश्व प्रसिद्ध लेडीज पर्स और गिफ्ट आइटम निर्माता कंपनी कलांकित के चेयरमैन बसंत जैन बैराठी तथा ब्रांड एम्बेसडर रानी जैन ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही प्रशिक्षकों, क्लब टीम एवं अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।




























समारोह में शरद सोनी, रिद्धीकरण परशुरामपुरिया, रोटरी क्लब जयपुर रॉयल के रमेश गोयल, पूनम बगड़िया सहित अन्य सहयोगियों ने प्रशिक्षकों एवं अतिथियों को पुरस्कार भेंट किए। कार्यक्रम में गंगा शरण, अरुण गुप्ता, पुष्पक स्वामी, राजेश पोद्दार, दीपक गुप्ता, अपूर्व अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, रामअवतार गुप्ता, संजय कटारा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।










क्लब की कार्यकारिणी सदस्य अनिता सैनी, रूपा अग्रवाल, शशि शर्मा, संतोष गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, मदन सिंह चौहान, सुरेंद्र बंसल एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मेमोरियल स्कूल के रुचिका पारीक एवं अनुराग पारीक द्वारा प्रशिक्षण शिविर के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर उनका भी आभार व्यक्त किया गया।













शिविर के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न कलात्मक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी बसंत जैन को क्लब का मुख्य संरक्षक नियुक्त कर सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Previous Post Next Post